प्रतिनिधि,चक्रधरपुर। निगरानी डीएसपी विजय महतो,सीओ सुभाष कुमार की टीम ने घूसखोर नाजिर शेखर पंडित को 4 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। शेखर पंडित मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के पीछे स्थित किराए के मकान में रहते हैं। गुरुवार को रोज की तरह नाजिर प्रखंड कार्यालय पहुंचे नाजिर ने वीडियो ग्राफर विकास बोस उर्फ माना से 24 हजार 700 रुपए बिल पास कराने के एवज में आधे रकम की मांग की। मामला 4 हजार रुपए पर तय हुआ। इससे परेशान होकर विकास बोस ने इसकी शिकायत जमशेदपुर सोनारी स्थित निगरानी विभाग से की थी।
गुरुवार को विकास बोस ने नाजिर को 4 हजार घूस दिया। तभी घूस लेते निगरानी की टीम ने नाजिर को धर दबोचा। इस घटना के बाद से चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।





