प्रतिनिधि,गढ़वा। उल्लेखनीय है कि 29 मार्च 2024 को दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से एक मामला संज्ञान में आया, जिसमें भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में बतौर कनीय अभियंता(अनुबंध पर) के पद पर कार्यरत राजू कुमार प्रजापति, पिता- रामकेश्वर प्रजापति द्वारा अपने चार पहिया वाहन (JH-01 FL 4444) के सामने बोर्ड लगाकर जिला प्रशासन रांची ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी और असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, रांची लिखा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर को अविलंब राजू कुमार प्रजापति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए,जिसके आलोक में 29 मार्च 2024 को ही प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर द्वारा भवनाथपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत राजू कुमार प्रजापति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज ( केश नं. 46/24, दिनांक- 29/03/2024) कराया गया है।





