प्रतिनिधि,रांची। दो दिवसीय नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन रांची के कुम्हार टोली स्थित लिटिल स्कूल में किया गया है।शिविर में चश्मे की जांच, मोतियाबिंद की जांच, आंखों की एलर्जी, मोतियाबिंद की निःशुल्क ऑपरेशन, आंखों की एलर्जी, 16 वर्ष तक के बच्चों के लिये निःशुल्क चश्मे का प्रावधान केयर नेत्रम ऑर्गेनाइजेशन ने किया है।





मंगलवार को इस शिविर का लाभ कुम्हार टोली, गढ़ा टोली, कांटा टोली, कोकर, गौस नगर , पीस रोड सहित सैकड़ों महिला और पुरूष , बच्चों ने लिया। सामाजिक कार्यकर्ता फरजाना फारूकी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को सफल बनाने में लिटिल स्कूल के प्राचार्य डिगोन कुजूर, डॉ रूपेंद्र राय कवर, अगता पन्ना, ललिता तिर्की, रजनी मुर्मू, नीतू कुमारी, मधु कुमारी सहित कई लोगों ने सहयोग किया। सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, रांची जिला सचिव अजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग शिविर में उपस्थित थे।