नृशंस हत्या कांड में प0 सिंहभूम पुलिस की त्वरित कार्रवाई
इमली पेड़ के बंटवारे के लिये हुई हत्या
अपने ही देवर, चाचा ससूर निकले हत्यारे
पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव के अपराधियों द्वारा शुक्रवार को की गई हत्या की गुत्थी जिला पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुऐ सुलझा लिया है। गौतरलब है कि दो बच्चे और एक महिला और एक युवक की लाश रेल ट्रैक पर मिली थी। इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों को एसपी आशुतोष शेखर द्वारा गठित एसआईटी दल के द्वारा महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्याकांड में शामिल मृतका के देवर,भैसूर और चाचा ससुर समेत अन्य दो सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रविवार को पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर इस बाबत प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी साझा की है। रविवार को S.I.T टीम के द्वारा वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान एवं छापामारी कर उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के स्वयं स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में प्रयुक्त लाठी डंडा को जप्त किया गया। पूरे प्रकरण के पीछे मुख्य कारण परिवारिक विवाद एवं इमली पेड़ के हिस्सेदारी रही है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तो एवं मृतिका एक ही खानदान के सदस्य है, जिसमें तीन अभियुक्त मृतिक के देवर, एक अभियुक्त भैसूर तथा एक अभियुक्त चाचा ससूर है।
गिरफ्तार अभियुक्त
(1) मंगल सिंह सिंकु, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व० चमरु सिंकु (2) मोटरा सिंकु, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता – स्व० सुखराम सिंकु (3) जोगेन सिंकु, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व० सुखराम सिंकु (4) सोमा सिकु, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता – स्व० सुखराम सिंकु (5) टुपरा सिंकु, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता स्व० जैना सिकु सभी गाँव बड़ा नुरदा टोला चेतनसाई (उपरटोला), थाना- हाटगम्हरिया, जिला प० सिंहभूम, चाईबासा।
ये थे छापामारी दल में
1. अमित आनंन्द, सहायक पुलिस अधीक्षक (परि०)
2. राकेश नन्दन मिंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर
3. प्रदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (परि०) सह थाना प्रभारी टोंटो थाना
4. बिपिन चंद्र महतो, थाना प्रभारी जेटिया
5. पु०अ०नि० बालेश्वर उरांव, थाना प्रभारी हाटगम्हरिया
6. पु० अ०नि० रवि रंजन, थाना प्रभारी झींकपानी
7. पु०अ०नि० सागेन मुर्मू
8. पु०अ०नि० हरिपद टुडु
9. पु०अ०नि० सी० पी० सिंह एवं छापामारी दल में शामिल
सशस्त्र बल
जप्ती सूचि- 1. एक लकड़ी का डंडा करीब 3 फीट लंबा
2. एक लकड़ी का डंडा करीब 5 फीट लंबा





