प्रतिनिधि,गिरिडीह।आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के मौके पर सोमवार को गिरिडीह में विभिन्न संगठनों व कई निजी स्कूलों के साथ ही पतंजलि योग समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बंगाली एसोसिएशन झारखंड गिरिडीह शाखा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की शुरुआत मकतपुर स्थित बंगला स्कूल से हुई। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद सरीखे नारे लगाते हुए नेताजी चौक पहुंची। जहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बंगाली समाज के लोगों द्वारा वृद्धाश्रम और चौक चौराहो पर बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 200 कंबल का वितरण किया गया।
मौके पर अधिवक्ता अरिंदम बोस, बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण मुखर्जी, शेवाल कुमार घोष, डॉ निशित रंजन राय, डॉ तारकनाथ देव, अधिवक्ता सुदीप मित्रा, देबू कुमार, असित भट्टाचार्य, विश्वजीत घोष, संदीप चटर्जी, विश्वनाथ पाल, असीम डे, अमिताभ बोस, मोनू कुमार, आशीष कुमार सरकार आदि मौजूद थे। पतंजली योग समिति के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर शहर का भ्रमण करते हुए नेताजी चौक पहुंचे और सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नवीनकांत सिंह के नेतृत्व में पुषापशक्ति, पूनम गुप्ता, संतोष चौरसिया समेत योग समिति के कई सदस्यो ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और महानायक के समर्थन में जयकारे लगाए।इधर सिरसिया के बीएनएस डीएवी स्कूल में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान छात्राओं ने सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ पी हाजरा ने छात्रों को नेता जी की जीवनी के साथ उनके रहस्यमय तरीके से हुई मौत पर भी छात्रों को कई दिलचस्प जानकारी दी।पीएनडी जैन हाई स्कूल में सुभाषचंद्र बोस जयंती का समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने कहा कि आधुनिक समय में वास्तविक नेताजी सुभाषचन्द्र की आवश्यकता है।मौके पर टीआर कृष्ण कुमार सिंह, सदानंद प्रसाद,संगीता जैन जे-20 की छात्रा माया कुमारी,सानिया,राजकुमार,दिव्या,डाॅ.श्याम कुमार सिंह, डाॅ.विवेक जैन,माधुरी कुमारी,रूपलाल मंडल,सुब्रत सामंत,दयानंद कुमार,विवेक जैन,वैभव रानी,संजीव कुमार जैन,देवेश कुमार देव,संजीत कुमार आदि उपस्थित थे।





