अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपनी मजबूत दावेदारी दोहराई है, हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह पुरस्कार मिलने को लेकर संदेह भी व्यक्त किया है। नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी द्वारा शुक्रवार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा की जानी है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं पता कि उनका फैसला क्या होगा... उनकी ऐसी छवि है कि वे शायद मुझ जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते।" व्हाइट हाउस में वापसी के बाद से ही ट्रंप कई बार खुद को इस सम्मान का असली हकदार बता चुके हैं।

ट्रंप ने पिछले साल का जिक्र करते हुए बताया कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला था, और उन्होंने अपना मेडल ट्रंप को सौंप दिया था क्योंकि वे वेनेजुएला के लिए अमेरिकी समर्थन चाहती थीं। ट्रंप ने कहा कि उस तरीके से इसे पाकर उन्हें बहुत सम्मान महसूस हुआ था।

इसे भी पढ़ेंः शेख हसीना की वापसी पर भारत का बड़ा बयान: 'कोई तय समयसीमा नहीं, पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन ज़रूरी'

क्यों मांग रहे हैं नोबेल? और क्या हैं दावे?

डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दुनिया भर में कई युद्ध और संघर्षों को सुलझाया है। कंबोडिया, इजरायल और पाकिस्तान के नेताओं द्वारा उन्हें नोबेल के लिए नॉमिनेट किए जाने की बातें भी सामने आई हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

दूसरी ओर, आलोचकों का मानना है कि ट्रंप के दावों और हकीकत में फर्क है। वे अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने का वादा करने के बावजूद इसका समाधान नहीं निकाल पाए हैं। इसके अलावा, इस साल अमेरिकी निर्देशों पर इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है और कीमतें आसमान छू रही हैं।

इस साल कौन है रेस में?

शुक्रवार को घोषित होने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में इस बार पोप लियो, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) और फलस्तीनी क्षेत्रों के विशेष प्रतिनिधि (रैपोर्टेयर) जैसे नाम प्रमुखता से चर्चा में बने हुए हैं।

#डोनाल्डट्रंप #नोबेलशांतिपुरस्कार #नोबेल2026 #अमेरिका #अंतर्राष्ट्रीयसमाचार #राजनीति #DonaldTrump #NobelPeacePrize

#DonaldTrump #NobelPeacePrize #NobelPrize2026 #USPolitics #GlobalNews #WhiteHouse #BreakingNews #WorldNews