प्रतिनिधि,जमशेदपुर।गोलमुरी ट्रैफिक थाना क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति भारी वाहनों को नो पार्किंग जोन पर खड़ा करता है तो उसे 1000 रुपए जुर्माना देना होगा।या फिर यूं कहें कि जुर्माना देने के लिए तैयार रहना होगा।





ऐसा ही अभियान पिछले एक माह से गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर भूषण कुमार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। एक माह से चल रहे अभियान से अब तक सरकार को एक लाख रुपए से भी ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है।अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़ा देखकर उस पर जुर्माने से संबंधित एक स्टीकर चिपकाया जाता है। साथ ही उस वाहन मालिक को इसके लिए तीन दिनों का समय भी दिया जाता है। अगर तीन दिनों तक वाहन मालिक द्वारा जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है तो उस वाहन के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाती है।





शनिवार को भी अभियान के तहत कई भारी वाहनों पर स्टीकर लगाया गया। इस दौरान वाहन चालक समेत मालिकों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूक भी किया गया।थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने कहा कि भारी वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।