नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित रविकांत का समारोह आयोजित कर किया गया सम्मान





रविकांत रंजन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और युवाओं के आदर्श बने:मनोज यादव





प्रतिनिधि,चौपारण,प्रतिनिधि।प्रखंड के दैहर पंचायत अंतर्गत सोहरा गांव निवासी नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रुप में चयनित राष्ट्रपति पदक विजेता रविकांत रंजन के सम्मान में गांव में वृहद समारोह का आयोजन किया गया।बड़ी संख्या में गांव व प्रखंड के बुद्धिजीवियों के साथ भाजपा संगठन के नेता, विहिप के सदस्यों के साथ आमलोग शामिल हुए।पूर्व विधायक मनोज यादव ने अंग वस्त्र देकर और पुष्प हार पहनाकर रविकांत के साथ-साथ उनके माता,पिता और दादी को भी सम्मानित किया।





सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि रवि रंजन ने अपनी मेहनत और लगन से एक मिसाल कायम किया है।राष्ट्र सेवा के बड़े पद पर रवि के चयन से यह पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। रवि तथा उनके पिता सच्चिदानंद सिंह के संघर्ष की गाथा सभी के लिए प्रेरणा दायी है। इनके माता पिता इनके शिल्पकार हैं। नौसेना में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके सब का सीना गर्व से भर दिया। ऐसे वीर सपूत तथा इनके माता पिता संपूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं।





समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि रविकांत रंजन की उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को सीखने की आवश्यकता है। उच्च पद पर पहुंचकर युवा रवि अपने गांव का नाम ही रोशन नहीं किया है बल्कि आने वाले पीढ़ी के लिए रवि की यह उपलब्धि एक प्रेरक का काम करेगा।





भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और निजी विद्यालय के शिक्षक पुत्र की सफलता इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गयी है। वहीं पिता पुत्र ने संपूर्ण समाज द्वारा सम्मानित किए जाने पर सभी आगत अतिथियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्यों के प्रति हार्दिक आभार जताया तथा अपने सफलता और संघर्ष में सदैव मार्गदर्शन करने वाले अपने माता-पिता को अपनी सफलता के लिए प्रेरक बताया। रविकांत ने कहा कि जो युवा हमसे मार्गदर्शन चाहेंगे उन्हें मैं हमेशा मदद करुंगा।





इस सम्मान समारोह का संचालन भाजपा महामंत्री आशीष सिंह ने किया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमित सिंह, शंकर सुमन, अविनाश पांडेय सहित अन्य ने श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया। समारोह में बुंदेल समाज के अभिभावक बाबु शिवसेवक सिंह, वरीय समाज सेवी हरिश्चंद्र सिंह,पूर्व मुखिया रामस्वरूप सिंह,वीरेंद्र सिंह, अनिमेष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया गंदौरी दांगी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रामस्वरूप पासवान, मनोज सिंह,बलराम दांगी, पूर्व मुखिया मो सफाल, मो. जमाल, अरविंद सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहू, आदित्य चौरसिया, जन्मेजय सिंह, सियाराम सिंह, मंतोष सिंह, प्रमोद दांगी, कैलाश पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, राम सिंह, विनोद सिंह, रामदहीन सिंह, बिक्रम सिंह पूर्व सैनिक चंद्रशेखर सिंह, रामकिंकर सिंह, नंदकिशोर सिंह, शंकर सुमन, अमित सिंह, सुमित पांडेय, अलखदेव सिंह, भूषण सिंह, बबन सिंह, शिक्षक शिवकुमार यादव, देवकुमार दांगी, मन्नू सिंह सहित बडी संख्या में युवा एवं गणमान्य उपस्थित थे।