प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड के सांढ़ छपेरवा में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत और विश्वकर्मा महायज्ञ कलश स्थापना के साथ शुरु हुआ,जिसमें महावीर मंदिर के प्रांगण से 2101 वर्तियों ने माथे पर कलश लेकर यात्रा लेकर निकलें। सभी श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर सांढ़ छपेरवा, होरम मोड़, ब्लॉक मोड़, गुरुचट्टी, थाना रोड़ होते हुए सिरमा, छवनिया, खैरातरी का भ्रमण करते हुए बुढ़वा महादेव के प्रांगण स्थित डुमारो नदी पहुंच कर श्रद्धालुओं ने जल उठाकर जय श्री राम, जय बाबा विश्वकर्मा का जयकारा लगाते हुए कांडतरी, मिर्जापुर, सोनपुरा, शिवाडीह होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे।
यज्ञ मंडप पहुंचते ही मुख्य पुजारी मनोहर प्रसाद सहित अन्य के उपस्थिति में यज्ञाचार्य जय नंदन मिश्रा, आचार्य पंडित ऋषि राज वेदव्यास मिश्र ने विधिवत रूप से यज्ञ में पूजन शुरू किए।यज्ञ मंडप में मंत्रों उच्चारण से सांढ़ छवेरवा का वातावरण भक्ति मय हो गया हैं।जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के बीच चना और शरबत का वितरण गुरुचट्टी, कांडतरी, मिर्जापुर, सोनपुरा एंव शिवाडीह समाज के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के द्वारा किया गया।
इस दौरान विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि यज्ञ से लोगों में धार्मिक चेतना में जागृत होती है। लोगों में धार्मिक आस्था प्रबल होती है। यज्ञ से आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता हैं।
आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यज्ञ से लोगों में सामाजिक और धार्मिक जागृति आती है एवं यज्ञ होने से यज्ञ का धुआं जितने दूर तक जाता हैं पूरा वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। गांव- क्षेत्र में सुख शांति एवं धन-धान्य की वृद्धि होती है।साथ ही लोगों की मन्नतें पूरी होती है।
मौके पर विधायक अंबा प्रसाद, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, जीप सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, उपप्रमुख बचनदेव कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष हरि शंकर प्रसाद, सचिव पूरन महतो, कोषाध्यक्ष कृतियानंद महतो, सोहनलाल मेहता, मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया सुलेखा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, पूर्व जीप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद ,झमन प्रसाद, सुरेश महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, दमोदर प्रसाद, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व मुखिया कार्तिक महतो, पिंटू गुप्ता, खिरोधर प्रसाद, मीडिया प्रभारी आनंद कुमार पासवान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।





