वरीय संवाददाता,रांची। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में पहुंचकर खाटू नरेश के दरबार में हाजिरी लगाई।खाटू नरेश लड्डूगोपाल शालिग्राम शिवपरिवार बजरंगबली अखंड ज्योति व गुरुजनों के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नर्सरिया ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर नयायमूर्ति का स्वागत किया। दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर के प्रथम आचार्य रत्नाकर शर्मा व मंदिर के आचार्य ने संजय करोल को रक्षाबंधन करके प्रसाद प्रदान कर खाटूनरेश की मोरछड़ी से आशीर्वाद प्रदान किया ।
श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी मंडल के सदस्य हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्याम नारसरिया व हाईकोर्ट के अधिवक्ता सह सदस्य विकास सिंह ने न्यायमूर्ति संजय करोल को खाटू नरेश का दुपट्टा उड़ाकर अभीवादन किया। उनको श्री श्याम बाबा का अंग वस्त्र भी प्रदान किया गया। न्यायमूर्ति संजय करोल के साथ उनके विभाग के लोग के साथ भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित थे। खाटूनरेश की जय जयकारों के साथ मंदिर परिसर गूंज रहा था।मंदिर के आचार्य ने फूल माला पहनकर उनका आशीर्वाद दिया। आधा घंटा मंदिर में रुकने के बाद मंडल के पदधारियो से आवश्यक जानकारी लेकर वे प्रस्थान हो गए।
ज्ञातव्य है कि हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में निरंतर भक्त जनों द्वारा हाजिरी लगाई जाती है।इसी क्रम में शनिवार 16 दिसंबर को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अंबुज नाथ अपने परिवार के साथ हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में पहुंचकर दरबार में हाजिरी लगाकर 91वें श्री श्याम भंडारे का वितरण में भाग लिया।
81वां सुंदरकांड पाठ आज
हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार 19 दिसंबर को संध्या 4:30 बजे से 81वां सुंदरकांड पाठ श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय सामूहिक पाठ होगा।





