पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा,चतरा।पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत भवन में सोमवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार केसरी ने किया। इस कार्यक्रम में पत्थलगड़ा के अंचल अधिकारी उदल राम मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आम नागरिकों के शिकायतों और प्रभावी निवारण हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जमीन संबंधित समेत अन्य मामले को लेकर आवेदन प्राप्त किया गया। जन शिकायत कार्यक्रम में गिद्धौर व पत्थलगड़ा थाना के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में क्षेत्र से आए हुए आवेदन पर थाना प्रभारी को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिया। बता दें कि थाना क्षेत्र से जमीन संबंधित सहित अन्य मामला को लेकर कुल 7 आवेदन आए जिसमें कुछ का निष्पादन किया गया एवं जमीन संबंधित मामलों का निष्पादन थाना के द्वारा अंचल के कर्मचारियों के द्वारा निष्पादन किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड के पुलिस प्रशासन किसी भी मामले का आवेदन लेकर निष्पादन अवश्य करें। सड़क दुर्घटना, साइबर क्राइम समेत अन्य क्राइम मामले को थाना के द्वारा प्रदान किया जाएगा एवं जमीन संबंधित मामलों का अंचल कार्यालय के द्वारा निष्पादन की जाएगी।
मौके पर पत्थलगड़ा थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार, नावाडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मेघन दांगी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।





