पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में स्थाई बीडीओ को लेकर उठी मांग,स्थाई बीडीओ न रहने के कारण घंटों करना पड़ता है इंतजार
बिना कार्य हुए लौटना पड़ता है:ग्रामीण
प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा,चतरा।पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में स्थाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ नहीं रहने के कारण कई विकास का कार्य बाधित हो रहा है। बताते चलें कि 5 मार्च 2024 को प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी का तबादला हो गया था।गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव को पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय का प्रभार दिया गया था। जो एक प्रखंड विकास पदाधिकारी के सहारे दो प्रखंड को चलाया जा रहा है। कई घंटो तक इस चिलचिलाती गर्मी में बैठकर ग्रामीण प्रखंड विकास पदाधिकारी का इंतजार करते नजर आते रहते हैं। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सप्ताह में दो या तीन दिन दो-तीन घंटे तक रहते हैं,जिसे लेकर ग्रामीण इंतजार में बैठे रहते हैं।
इस दौरान लोगों के द्वारा बताया गया की यहां विकास का काम धीमी गति से चल रहा है,जिससे हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन का मोटेशन, मनरेगा, 15वीं वित्त के अतिरिक्त कई अन्य कार्य भी धीमी गति से चल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी का नियुक्त किया जाना चाहिए तभी विकास कार्य में तेजी आ सकता है।
पत्थलगड़ा जीप सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ भगत जी ने कहा कि प्रखंड में विकास का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। यहां स्थाई प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी की मांग 22 तारीख को जिला बोर्ड चतरा में व पत्थलगड़ा की जन समस्या को भी रखा जाएगा। सर्वप्रथम पत्थलगड़ा प्रखंड में स्थाई प्रखंड विकास पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक स्थाई बीडीओ की नियुक्ति हो जाएगी।
मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि स्थाई बीडीओ नहीं रहने के कारण विकास कार्य में मनमाना किया जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए पत्थलगड़ा प्रखंड में अस्थाई प्रखंड विकास पदाधिकारी का नियुक्ति होना जरूरी है अभी विकास की काम को गति दिया जा सकता है।





