संवाददाता,पत्थलगड़ा,चतरा।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पत्थलगड्डा में सोमवार को दिवंगत समाजसेवी सह बरवाडीह निवासी केशव राम दांगी की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस मौके पर कई भाजपा नेता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे,जिन्होंने बारी-बारी से दिवंगत समाजसेवी केशव राम दांगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का सामूहिक मौन धारण किया गया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व केशव राम दांगी के बड़े पुत्र सह समाजसेवी महेंद्र कुमार दांगी ने अपने पिता के चित्र का विधिवत पूजा अर्चना के बाद माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
इस मौके पर मौजूद पत्थलगड्डा के जिप सदस्य रामसेवक दांगी ने कहा कि दिवंगत समाजसेवी केशव राम दांगी बहुत ही सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे,जिन्होंने गरीबों को हमेशा मदद किया है,जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं।वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि दिवंगत समाजसेवी केशव राम दांगी को हमसब बचपन से जानते थे। जब हम पत्थलगड्डा हाईस्कूल पढ़ने के लिए बारह किलोमीटर दूरी तय करके अपने घर तिलैया(गिद्धौर) से आया करते थे।
पुण्य तिथि के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता,मूलेश्वर दांगी,सिंघानी के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन,बिंदेश्वरी यादव,भाजपा उपाध्यक्ष बासुदेव दांगी,संदीप सिंह,मोहम्मद सराजुल,आशीष कुमार,विकाश कुमार,संजय ठाकुर,संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।





