विशेष संवाददाता
रांची। राजधानी से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक में कार्यरत पत्रकार व झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्य समीर कुरैशी की माता के इलाज के लिए जेजेए के प्रयास से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पचास हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विदित हो कि पत्रकार समीर कुरेशी की मां विगत कई माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग करने का अनुरोध जेजेए द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किया गया था।
शनिवार को जेजेए के कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत, प्रदेश सलाहकार संपूर्णानंद भारती एवं राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन द्वारा समीर कुरैशी को डीडी सौंपा गया।





