प्रतिनिधि मनिका,लातेहार। प्रखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर पांडेय (बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को थाना परिसर के सामने सामुदायिक भवन में उनकी याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें प्रखण्ड के तमाम पत्रकार बंधु समेत प्रखण्ड प्रमुख प्रतिमा देवी, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान , भाजपा मंडल महामंत्री मंदीप कुमार समेत कई शामिल होकर दिवगत कौशल किशोर पांडेय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।





सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर पांडेय की मृत्यु हो गई थी। प्रिंट मीडिया में लंबे समय तक अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर प्रखण्ड में पत्रकारिता को एक दिशा प्रदान की थी।





इस दौरान नागेन्द्र यादव, बबन पासवान, सचिन कुमार सिंह, अभय प्रसाद, नीतीश भारती, दीपू कुमार, डिंपल राजा, अमरदीप गुप्ता, डिग्लू राय,आनंद राय, पवन राय, रौशन गुप्ता, अंकित कुमार, मिथुन कुमार, अविनाश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।