प्रतिनिधि,पाकुड़। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाज़रात थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची और गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने इंसानियत फाउंडेशन के तीन सदस्य।महेशपुर प्रखंड अंतर्गत रोलाग्राम के माधुरी कुमारी को बी ब्लड की आवश्यकता पड़ी जो थैलेसीमिया नामक बीमारी से ग्रसित है एवं कोटालपोखर के 27 वर्षीय गर्भवती महिला चंचला देवी को ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ी। अस्पताल के डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाने का सलाह दिया। परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से संपर्क किया। संस्था के सदस्य महेशपुर के 35 वर्षीय पत्रकार देवरत कुमार दास ने बी पॉजिटिव एवं चाचकी के 27 वर्षीय हबील शेख ने ए पॉजिटिव रक्तदान किया और मरीज का इलाज संभव हो पाया। तीसरे रक्तदाता का नाम गुप्त रखा गया है। मरीज के परिजनों ने रक्तदाताओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। मौक़े पर इंसानियत फाउंडेशन के बानिज शेख, सोफिकुल शेख, अंसारुल शेख, असादुल मुल्लाह, कर्मचारी नवीन और पियूष दास मौजूद थे।