पत्रकार ने बिरहोरो संग मनाया जन्मदिन,बच्चों में बांटे कपड़े व मिठाई,हैप्पी बर्थडे के गूंज से गूंजा बिरहोर बस्ती
ये मेरे लिए गरीब बस्ती नहीं ईश्वरीय बस्ती है,जहां मुझे आत्मीयता की बरसात मिली जो किसी स्वर्ग से बढ़कर है:अभिषेक
प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। कान्हाचट्टी के रहने वाले स्थानीय पत्रकार अभिषेक सिंह ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया। जहां जन्मदिन पर अक्सर लोग अच्छे आलीशान होटलों व प्रतिष्ठानों में केक काटकर मनाते हैं वहीं अभिषेक ने ठंड से ठिठुर रहे बकचूमा पंचायत के बिरहोर टोला के नाम से प्रसिद्ध बिरेखाप गांव पहुंचकर आदिम जनजाति के लोग बिरहोरों में कपड़े बांटकर व मिठाई खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया।इस दौरान पूरा बिरहोर बस्ती हैप्पी बर्थडे टू यू के गूंज से गूंज उठा।
अभिषेक ने कहा कि मैंने बिरहोर बस्ती में जन्मदिन नहीं मनाया बल्कि गरीबों के बीच पहुंचकर मुझे जो एहसास हुआ, जिससे लगा कि ये मेरे लिए गरीब बस्ती नहीं ईश्वरीय है,जहां मुझे आत्मीयता की बरसात मिली जो किसी स्वर्ग से बढ़कर है और हृदय से लगाकर दुआएं मिली जो मेरे लिए अमूल्य निधि से कम नहीं।फिर इस ईश्वरीय बस्ती के चरणों में कौन अपना जन्मदिन नहीं मनाएगा।इस दौरान वहां उपस्थित जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने से इंसानियत की मिसाल कायम होती है।युवाओं को इस बारे में सोचकर इंसानों के लिए काम करना चाहिए।
बताते चलें कि पत्रकार अभिषेक पिछले कई सालों से बिरहोर बस्ती में अपना जन्मदिन मनाते आएं है और हमेशा गरीबों के चेहरे के मुस्कान बनने की कोशिश करते है और अनोखा पहल करते रहते है।उन्होंने कई बार कभी रक्त दान कर के तो कभी आर्थित मदद कर के लोगों की मदद कर चुके हैं।इस दौरान अभिषेक के साथ पत्रकार प्रमोद सिंह,सोनू भारती,कमांडो रजक,मिथलेश सिंह,विवेक सिंह,प्रिंस केशरी,संतोष चंद्रवंशी,अवधेश सिंह,धीरू,सचिन,राहुल के साथ कई अन्य साथी उपस्थित थे।





