प्रतिनिधि,बलियापुर। क्षेत्र के गांव परसबनिया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में हर साल की भांति इस साल भी चैत्र संक्रांति के मौके पर गांव में आयोजित होने वाले चड़क पूजा व मेला कार्यक्रम को संपन्न कराने पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर चड़क पूजा व मेला कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए चड़क पूजा कमेटी का गठन किया गया,जिसमें गोपाल महतो को अध्यक्ष, रोहित कुमार महतो सचिव व राकेश कुमार रवानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में शंकर महतो, महादेव बाउरी, निमाई दत्त, विशु बाउरी, सुंदर लाल कुंभकार, खेदन रवानी, सुनील मुर्मू आदि थे।





