प्रतिनिधि,गोला(रामगढ़)। गोला थाना क्षेत्र के परसाडीह में दामोदर नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। गत देर रात नक्सलियों द्वारा पुल निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी मशीन एवं तीन ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया गया।जानकारी के अनुसार ये शुद्ध रुप से नक्सली घटना थी।





निर्माण कार्य में लगे कर्मियों ने बताया कि नक्सलियों की संख्या पन्द्रह से बीस होगी तथा सभी ने अपने चेहरे को ढंका हुआ था तथा सभी नक्सली लाठी एवं अग्नेयाश्त्र से लैस होकर आये थे। सबसे पहले उन्होंने मुंशी के बारे में खोज खबर ली, लेकिन जब उसकी जानकारी से वे संतुष्ट नहीं हुए तो वहां उपस्थित कर्मचारियों से मारपीट की। तत्पश्चात वहां रखे डीजल को उठाकर जेसीबी और ट्रैक्टरों पर छींटकर आग लगा दी।