प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। प्रखंड के‌ पंचायत पाण्डेयबारा के पंचायत भवन में मुखिया रेखा देवी ने गरीबों के बीच कंबल बांटी। मुखिया रेखा देवी ने कहा बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए आज असहाय, दिव्यांग एवं वृद्धाजनों के बीच 165 कंबल वितरण किया गया। वहीं मुखिया प्रत्याशी एवं समाजसेवी जुगा देवी ने कहा कि ठंड काफी बढ़ चुकी है।बढ़ती हुई ठंड के कारण प्रत्येक साल किसी न किसी बुजुर्ग की मौत हो जाती है। इस ठंड में कुछ राहत के लिए आज गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया हैं। मैं अपनी मुखिया से आग्रह करूंगी कि इस बढ़ती हुई ठंड में गरीबों को और भी कुछ सहयोग करके उन्हे ठंड से बचाया जाए।





मौके पर मुखिया रेखा देवी, उपमुखिया संजय गुप्ता, समाजसेवी जुगा देवी, पंसस कैलाश भुइयां, अतहर हुसैन, वार्ड सदस्य गणेश साव, चंचला देवी, कामता देवी, संगीत देवी, इशरत प्रवीण, रुखसार खातून, रमन सहित कई पंचायतवासी मौजूद थे।