प्रतिनिधि,सिंदरी।सिंदरी हर्ल चेयरमैन देवाशीष नंदा व प्रबंध निदेशक (एमडी) एस सी मुदगेरिकर ने संयुक्त रूप से सोमवार 23 जनवरी को रोहड़ाबांध पानी टंकी के निचले भाग में बने हर्ल हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया।
हर्ल चेयरमैन व एमडी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खाद कारखाने का भी दौरा किया व प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बुद्धिजीवियों के बीच शहर में हर्ल के इस आइवाश स्कीम की खूब चर्चा हुई।एक तो प्रोजेक्ट के चार वर्ष बीतने के बाद कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा जोड़ पानी टंकी में इसे चालू किया गया उपर से एक महीने का ट्रायल पर रख दिया गया। हद तो तब हो गई जब किसी पत्रकार को इस जनहित की खबर कवरेज करने के लिए बुलाया भी नहीं गया।कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि ये भारतवर्ष का पहला स्वास्थ केंद्र होगा जो जर्जर पानी टंकी को रिपेयर करवा कर खोला गया है और उसका उद्घाटन एमडी के द्वारा करवाया गया, तो क्या एमडी बताएं कि इससे पहले कहां पानी टंकी में कोई स्वास्थ केंद्र खुला हो और वो भी उस शहर में जहां जगह-ही-जगह है।
सीटू के विकास कुमार ठाकुर, डायबेक्स के सचिव अजय सिंह, भाजपा के राहुल बाजपाई आदि ने इसका पुरजोर विरोध किया है। इनका कहना था कि कोविड के वक़्त भी हर्ल ने शहरवासियों को मरने के लिए छोड़ दिया था जिसमें दर्जनों जान सही वक्त पर इलाज नही मिलने के कारण और धनबाद ले जाने के क्रम में हुआ था, पर हर्ल प्रबंधन कान में तेल डाल कर कुछ बिचौलियों के सानिध्य में रह कर सुन कर, अपना काम बनता के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।





