प्रतिनिधि,पिपरवार,चतरा। भारतीय जनता पार्टी पिपरवार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वी जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इधर कल्याणपुर में टंडवा प्रमुख रीना कुमारी की आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया गया।





इस शुभ अवसर पर प्रमुख रीना कुमारी ने करीब 40 गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे।उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान रखा था।





पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पिपरवार के सभी शक्ति केंद्रों पर अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी जन्म जयंती मनाई।





इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी जी को याद किया।अटल जी भारत की राजनीति के साथ देश में शुचिता और पिछले साढ़े नौ सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के जो नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं,उसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में ही रख दी थी।





संजीव मिश्रा द्वारा महीला पुरषों के बीच मास्क, सेंटाइजर बच्चों को बीच चाकलेट सभी बूथों पर वितरण किया।वहीं बहेरा एवं बेंती में संजय कुमार भोगता ने भी कार्यक्रम आयोजित कर वाजपेई जी की जयंती मनाई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बीजेपी समेत अन्य सरकारें अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही हैं।उनका स्मरण करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिए हैं।भोगता द्वारा 10 गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया।यह वर्ष श्रद्धेय अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है।





इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद महतो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, सह संयोजक संजय कुमार भोगता,टंडवा प्रमुख रीना कुमारी, महिला मोर्चा महामंत्री राधा देवी, युवा मोर्चा संयोजक रामलाल महतो,जिला मंत्री रीना देवी,रीमा देवी,युवा मोर्चा महामंत्री शिव शंकर कुमार,अरुण उरांव,जगदीश भोगता,सुरेश महतो,बासुदेव गंझू,अजय रजक,बंटी सिंह,पूजा देवी,कुमुद शर्मा,दुर्गा देवी,सबिता देवी, चरकी देवी,शोभन गंझू,बलवा देवी, संगीता कुमारी,मुलिया देवी,माधुरी देवी, गणेश राणा,ललिता कुमारी,सीमा देवी,जॉनी भगत,चंचल देवी,नुपुर देवी, सुचिता भगत, रेणु देवी, उषा देवी,सरिता देवी, अंतराज उरांव,अंश उरांव शिवलाल गंझू ,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।