पीएम किसान में केवाईसी करने का झांसा देकर लोगों से लाखों का फर्जीवाड़ा
युवक द्वारा लाखों रुपया कि की गई अवैध निकासी,अशिक्षित,गरीब,भोले भाले ग्रामीणों को बनाया अपना शिकार
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लेंजवा पंचायत के नौकाडीह गांव में प्रधानमंत्री किसान केवाईसी के नाम पर लोगों से छलपूर्वक अंगूठे के निशान लेकर उनके खातों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है।यहां फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी बीसी चलाने वाले शातिर युवक के झांसे में आकर कुछ लोगों ने अपना आधार कार्ड,पासबुक सहित विभिन्न कागजात युवक को दे दिया।युवक ने फिंगर मशीन पर अंगूठा लेते हुए सभी की बैंक की राशि का अवैध रूप से निकासी कर ली है।युवक ने शातिराना ढंग से जाल में फंसा लिया,जिससे गरीब,असहाय, भोलेभाले लोग युवक का शिकार हो गए हैं।
पीड़ितों ने बताया कि पांच लोगों से तकरीबन 1 लाख रुपया की धोखाधड़ी की गई है,जिसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर हंटरगंज थाना पहुंचे।ग्रामीणों ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करते हुए करवाई कि मांग की है।
क्या है पूरा मामला
हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेंजवा चिरयाटाड,नौकडीह गांव में पांच लोगों का प्रधानमंत्री किसान पेंशन इत्यादि करवा देने के नाम पर युवक ने सबसे पहले शातिराना ढंग से आधार कार्ड की मांग की।जहां अशिक्षित ग्रामीणों ने गांव का युवक होने के वजह से विश्वास कर उसे दे दिया।वहीं युवक ने भोलेभाले ग्रामीणों को अंगूठे का फिंगरप्रिंट भी ले लिया,जिसके कुछ ही दिनों के बाद एक ग्रामीणों ने अपने बैंक पासबुक का अप टू डेट करवाया तो देखा कि खाते से 14 हजार रुपया निकासी कर ली गई है।इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर उस युवक के घर पहुंचे,जहां पूछे जाने पर उसके परिजनों ने बताया कि युवक बाहर चला गया है।ग्रामीणों ने युवक से फोन के माध्यम से संपर्क करना चाहा,लेकिन संपर्क नहीं हो सका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। यह देख सभी लोगों की पैरों तले जमीन खिसक गई।आनन फानन में ग्रामीण हंटरगंज थाना पहुंचे जहां युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्जकर कराई और सभी का रुपए वापस कराने की गुहार लगाई है।





