पीएम मोदी के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक





बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपें





पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। प्रधानमंत्री के संभावित गिरिडीह जिले आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी 14 मई को बिरनी प्रखंड के पेशम (अडवारा) में माननीय प्रधानमंत्री का संभावित आगमन होना है। इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कराई जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार का लॉ एंड ऑर्डर का इश्यू उत्पन्न न हो।





इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,डुमरी तथा बगोदर सरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,भवन प्रमंडल,विद्युत प्रमंडल,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी,एसडीपीओ डुमरी, एसडीपीओ खोरी महुआ समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।





इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके कार्य दायित्व सौंपा तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दौरे पर आनेवाले लोगों को कैसे नियंत्रित करना है, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कहां-कहां बैरेकेडिंग होने है।इसका आकलन किया जाना आवश्यक है। इसी तरह स्थल के चारों ओर व विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट का डेप्लॉयमेंट करने को लेकर सदर एसडीओ को जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही सिविल सर्जन को एंबुलेंस को चिकित्सक सहित सुव्यवस्थित कर अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया। इसी तरह उन्होंने फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर, फायर ऑफिसर को भी उनके क्षेत्र से संबंधित कई टास्क सौंपे गये। वहीं बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अलर्ट मोड में रहने को लेकर निर्देशित किया।