प्रतिनिधि, पाकुड़। पाकुड़ के लोटामारा गांव में स्थित कोयला रेलवे साइडिंग में कोल ब्लॉक के अधिकारी और हावड़ा रेल मंडल के अधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत मल्टी कार्गो टर्मिनल का ऑनलाइन उद्घाटन किया। कहा जा रहा है कि इस टर्मिनल से 6 मिलियन टन से अधिक कोयला का ट्रांसपोर्ट होगा,जिससे राज्य और देश को रेवेन्यू में वृद्धि होगी। आने वाले समय में इस टर्मिनल से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस दौरान रेलवे साइडिंग परिसर में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।





