पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।विगत 26 जुलाई के मध्य रात्रि में केकेएम कॉलेज आदिवासी छात्रावास में पुलिस और छात्रों के बीच हुए एक हिंसक झड़प में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ कई छात्र घायल हुए है,जो अस्पताल में भर्ती है। इस कार्रवाई से झारखंड सरकार के विरोध में रविवार को संध्या 5:30 बजे भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष किस्तु सोरेन की अध्यक्षता में पाकुड़ नगर के बिरसा चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।





इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी,जिला अध्यक्ष अमृत पांडे,पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू,साहेब हांसदा,मंगल हांसदा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।