पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गढ़वा। गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय के निर्देशानुसार जिला में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापामारी की जा रही है। बरडीहा पुलिस के द्वारा किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब रखे जाने और बिक्री के सूचना पर छापेमारी की गई।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापामारी की जा रही है। अलग-अलग तीन स्थानों पर छापामारी किया गया,जिसमें सरसतीया गांव में दिनेश गुप्ता एवं राजेश गुप्ता के किराना दुकान में छापामारी किया गया। जहां पर दिनेश गुप्ता के दुकान से अवैध रूप से 7 बोतल बियर बरामद किया गया। जबकि राजेश गुप्ता के किराना दुकान से भी 7 बोतल बियर अलग -अलग ब्रांड के पाया गया, जबकि दूसरे गांव खरडीहा गांव में छापामारी किया गया,जिसमें नंदलाल साव के मकान सह किराना दुकान में छापामारी के दौरान 180 एमएल के देशी शराब के 38 बोतल बरामद किया गया,जिसमें मकान मालिक सह दुकानदार नंदलाल साव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।उक्त सभी छापामारी में पाये गये अवैध शराब के खिलाफ सभी तीनों के खिलाफ प्राथमीकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





