पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।गिरिडीह जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।साथ ही कई सामान भी बरामद किए। बता दें कि पुलिस अधीक्षक को प्रत्तिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है,जिसके बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और पुनि रोहित कु महतो, पुअनि पुनित कु गौतम, गुंजन कुमार, सअनि संजय मुखियार, आ-48 घनश्याम बिरुआ, आ 1188 मनोज कुमार के सहयोग से छापामारी करते हुए कुल 04 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।





इनकी पहचान सनफराज अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष पिता-इंतियाज मियां साकिन रघाईडीह थाना बेंगाबांद जिला गिरिडीह, कमरूद्दीन अंसारी उम्र करीब 32वर्ष पिता मो सकुर अंसारी ग्राम कर्नाटाड़ थाना हिरोडीह जिला गिरिडीह,रंजीत कुमार मंडल उम्र करीब 23वर्ष पिता रूपलाल मंडल साकिन जबरदाहा थाना ताराटाड़ जिला गिरिडीह और प्रमेश्वर कुमार मंडल उम्र करीब 26 वर्ष पिता नवल मंडल ग्राम जबरदाहा थाना ताराटाड़ जिला गिरिडीह है।इनके पास से पुलिस ने अपराधियों के पास से 6 मोबाइल, 8 सिम, 1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट,1पेन कार्ड,1आधार कार्ड,1 पासबुक और 2 एटीएम बरामद किया।





बताया जाता है कि आरोपी प्रमेश्वर कुमार मंडल का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है।वह ताराटाड़ थाना कांड सं-24/2023, में प्राथमिकी अभियुक्त है।शाथ ही दिल्ली के स्पेशल सेल थाना कांड सं-221/2022 और कांड सं-254/2022 में भी मामला दर्ज है।





सभी गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकार करते बताया कि ये लोग अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर आम बैंक धारको को झांसा देकर साइबर ठगी करते थे।साथ ही गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी भी करते है।