प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव के नापो गांव में 27 सितम्बर 2022 को नवविवाहिता पूजा को उसके ही पति शशि कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।जिसपर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारा पति शशि को जेल भेजा गया था। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने घर में तोड़फोड़ व आगजनी किया था और घर में ही लाश को दफना दिया गया था। जिसे लेकर पुलिस द्वारा ग्रामिणों को दो दिनों तक समझाने बुझाने का प्रयास किया था और लाश को क़ब्र से निकाल कर अंतिम संस्कार के लिए कहा था। परंतु विवाद इतना गहरा था कि दोनों पक्षों के कई दौर के बैठक हुई मामले का समाधान नहीं हो पाया था। अंततः कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों में समझौता हुआ और 115 दिन के बाद दोनों पक्षों के आपसी समझौते के बाद शनिवार को घर में कब्र दफनाए लाश को निकालकर हिंदू रिती -रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।वहीं ग्रामीणों से प्राप्त सूचना अनुसार लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोग को एकमुश्त आठ लाख रुपये देने की बात पर सहमति बनी है।
दुर्गा पूजा के 27 सितंबर 2022 द्वितीया के दिन 17 वर्षीय पूजा कुमारी को उसके ही पति शशि ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। तब से लेकर पति शशि जेल की सलाखों के पीछे हैं। आपसी समझौते में मृतका पूजा के पति शशि एवं उनके तीन सहयोगियों पर मुकदमा जारी रखने का निर्णय लिया गया है। वही मामले में बेकसूर के ऊपर लगी केस को समझौते के तहत नाम को वापस लिया।मामले को लेकर मृतिका के मां विमली देवी ने कही की पूजा मेरी इकलौती बेटी थी। सरस्वती पूजा के दिन वह पैदा हुई थी जिसके कारण उसका नाम पूजा रखी थी। दुर्गा पूजा के दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्यारा पति शशि कुमार और उसके तीनों सहयोगियों पर केस चलता रहेगा कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अब हमलोगों का उस घर से किसी प्रकार कोई रिश्ता नहीं रहेगा किसी भी कोई कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।





