विशेष संवाददाता,रांची। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की सुपुत्री यशस्विनी सहाय कांग्रेस की प्रत्याशी होगी। इस संदर्भ में महज घोषणा होना बाकी है। इस संबंध में रविवार को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली की मंच पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुश्री सहाय को बधाई दी। उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।





गौरतलब है कि पूर्वांचल सूर्य ने विगत दिनों रांची संसदीय सीट से यशस्विनी सहाय को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना व्यक्त करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी।रिपोर्ट सच साबित हुई।रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और यशस्विनी सहाय की मुलाकात के बाद रांची सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर विराम लग गया।