प्रतिनिधि,जामा। प्रखंड के तरबंधा गांव स्थित पूर्व सांसद आवास में रविवार को पूर्व भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को इलईडी पर सुना।पूर्व भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने कहा हमारे प्रधानमंत्री अपने मासिक रेडियो शो मन की बात के 112वें एपिसोड को संबोधित किया।लोकसभा चुनाव के बाद यह उनका दूसरा और केंद्रीय बजट 2024-25 पेश होने के बाद पहला संबोधन था।





सुनील सोरेन ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है।ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है,देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है।आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाइएं।इस मौके पर निलेश यादव,नेपाली सिंह, नेहाली सिंह,रूसीलाल हेम्ब्रम,भदेश्वर मरीक,फोटो देवी आदि मौजूद थे।





इधर जामा मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद दर्वे और सिंकदर यादव मुन्ना ने बताया कि प्रखंड के बूथों पर भाजपाई कार्यकर्ताओं के द्वारा मन की बात कार्यक्रम बृहत रूप से एलईडी,लैपटाप, मोबाइल और रेडियो के माध्यम से सुना।कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी पंचायतों में प्रभारी नियुक्त किया गया था। मौके पर भाजपा नेता राजू पुजहर ने सरसाबाद के बूथ पर दर्जनों लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।