पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट ने जमानत दी,जिसकी खुशी में गिरिडीह जेएमएम और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के बड़ा चौक में शुक्रवार को जमा हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान खूब आतिशबाजी भी की गई।सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई और गुलाल खेले।
मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह,कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया,अनिल राम,राकेश सिंह,सुमित कुमार, दिलीप रजक,पप्पू रजक,अशोक राम,अशदुल्ला,नरेश वर्मा, मोहम्मद अली खान,पारस,मोहम्मद निजाम अंसारी,मंजूर अंसारी,मजहर,मुमताज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डुमरी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।शुक्रवार की शाम झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता अनुमंडल कार्यालय के समीप जमा होकर हेमंत सोरेन के जेल से निकलने पर खुशी व्यक्त व्यक्त किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सरकार ने साजिश के तहत राजनीतिक द्वैष से हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया। आज झारखंड की जनता और झामुमो के कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। हम माननीय न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं।
इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो,उप प्रमुख उपेंद्र महतो,राजकुमार पांडेय,कारी बरकत अली,संजय वर्मा, सीताराम तुरी,समसुद्दीन अंसारी,मिथलेश महतो,कांग्रेस के महेश भगत आदि उपस्थित थे।





