पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में बगोदर प्रखंड अंतर्गत जीटी रोड निकट अवस्थित गोपालडीह में विगत दो दिनों से ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो को दिया।





पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर दो दिन के अंदर गोपालडीह के ग्रामीणों के लिए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया।इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।





मौके पर मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी,दौलत महतो, संदीप साव, शंकर प्रसाद महतो, विजय महतो, भागीरथ ठाकुर, इम्तियाज अंसारी, संजय महतो, जागो मिस्त्री, साहदेव मिस्त्री, रवि कुमार, रूपलाल महतो, सुरेन्द्र ठाकुर, दिनेश महतो, सोहन महतो, विजय ठाकुर, सूरज महतो, विनोद ठाकुर, छोटी ठाकुर,दिलीप साव, राजेश साव सहित दर्जनों महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।