प्रतिनिधि,बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को देश में लोकतंत्र बचाओ, जय भारत सत्याग्रह पर यात्रा निकाली गई । यात्रा प्रखंड मुख्यालय से होकर बरकट्ठा बाजार तक निकाला गया,जिसके बाद नुक्कड़ सभा किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि दिगंबर कुमार मेहता मौजूद थे।





इस मौके पर प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि देश में मोदी जी की सरकार में अदानी और अंबानी के लिए सार्वजनिक निजी क्षेत्रों को उनके हाथों में बेचा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब देश के प्रधानमंत्री से एलआईसी एवं अन्य गरीब गुरबा के पैसों एवं 20 हजार करोड़ रुपए अंडानी को कैसे मिला यह जब पूछा जाता है तो राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त कर दिया जाता है।





कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रदेश प्रतिनिधि दिगंबर मेहता ने कहा कि इन्हीं सवालों को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी आंदोलन चला रखा है।आने वाले 2024 में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।नुक्कड़ सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी मणिलाल चौधरी, संतोष कुमार देव, मोहम्मद इजराफिल आलम, कृष्णा श्री,कृष्णा कुशवाहा,मनोज मेहता ने भी सभा को संबोधित किया इस। इस मौके पर राजेश कुमार मेहता, गणेश मेहता,जमुना पासवान, शंकर साव,सरजू महतो, फरीद अंसारी,नारायण प्रसाद, सुनील राणा,समसुद्दीन अंसारी,भुनेश्वर रविदास,नंदू राणा ,महेंद्र राम,द्वारिका गोस्वामी, लालमणि मांझी समेत कई अन्य कांग्रेसी शामिल थे।