प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बालू माफियाओं के द्वारा रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध बालू उठाकर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। बड़ा सवाल उठ रहा है कि बालू माफिया आखिर किसके इशारे पर बेखौफ होकर धड़ल्ले से बालू की तस्करी कर रहे हैं। बालू माफियाओं के द्वारा इस नदी से रात दिन कर कठौतिया रेलवे लाइन निर्माण कार्य में दे रहे हैं।





मालूम हो कि प्रखंड के बलबल के मुहाने नदी व अन्य नदियों से अवैध बालू निकालकर ऊंचे दामों में माफियाओं द्वारा रेलवे के कार्य में दिया जा रहा है,जिसे देखने वाला कोई नहीं।मालूम हो कि अवैध बालू का कारोबारी गिद्धौर प्रखंड में लंबे पांव पसार बैठे है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त से अवैध बालू को रोकने की मांग की है।





ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है और बालू माफियाओं द्वारा नदी में ही कब्जा कर वसूली तथा बालू बेचने का काम करते हैं।





बता दें की रात के अंधेरे में पुलिस से भी ज्यादा बालू माफियाओं का गश्ती चलता है। चतरा हजारीबाग जिला के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बलबल दुआरी से अवैध बालू निकासी धड़ल्ले से हो रहा है।बलबल में सीसीटीवी कैमरा सड़क किनारे लगाए गए हैं फिर भी बालू माफियाओं को कोई डर नहीं कैमरे की निगाहों में भी कर रहे हैं अवैध कारोबार।