प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। प्रखंड के धुना पंचायत के कटुवा टोला में स्कूली बच्चों और बिरहोर परिवार को बीच प्रखंड के बीडीओ सोमनाथ बाकीरा ने स्वेटर व कम्बल वितरण किया। शुक्रवार को स्टॉल लगा कर आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बिरहोर के ठण्ड से बचने सभी छोटे बच्चों को स्वेटर और बुजुर्ग लोगों कम्बल का वितरण किया गया।जिनका खाता नहीं खुला था उसका बैंक ऑफ़ इंडिया का खाता खोलने के लिए आवेदन लिया गया।बिधवा और बृद्धा पेंशन जिनको नहीं मिल रहा है उसका भी आवेदन जमा किया गया। 18 साल से कम उम्र वाले बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनाने को लेकर कुल 20 आवेदन जमा किया गया।कटुआ टोला के सभी बिरहोर परिवार को खिचड़ी का वितरण किया गया।