प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सोमवार को प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर विद्यालय में नवीन सत्र (2023-24) का शुभारंभ हवन यज्ञ, हनुमान चालीसा का पाठ 108 बार से किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष भोला मंडल, सचिव वी. जय शंकर एवं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।





ज्ञान की देवी मां सरस्वती से सभी ने ज्ञान बुद्धि बल की प्रार्थना की।अतिथि ,आचार्य, भैया -बहनों द्वारा 11, 21,51 बार आहुति दी गई।हवन एवं यज्ञ के द्वारा पूरा वातावरण पवित्र हो उठा। सभी के बीच प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने नवीन सत्र के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - समय सारणी, पाठ्यपुस्तक संबंधी एवं हवन के महत्व इत्यादि।





संपूर्ण कार्यक्रम भारती दीदी एवं लीना दीदी के निर्देशन में पूरा किया गया।इस अवसर पर आचार्य, अभिभावक, भैया बहन अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया।