पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।भीषण गर्मी के बीच राज्यभर के सभी स्कूल मंगलवार से खुल गए। लंबी छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के पहले दिन प्रखण्ड के भी बच्चें काफी उत्साहित दिखे।सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्तिथि भी अच्छी रही,लेकिन भीषण गर्मी का भी असर देखने को मिला।
मंगलवार को प्रखण्ड का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।अधिकांश समय बिजली की आंख मिचौली से बच्चें और शिक्षक भी पसीने से भीगते दिखे।वहीं प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय रूपिन का एक छात्र की तबियत गर्मी के कारण अचानक बिगड़ गयी।विद्यालय के क्लास 1 का छात्र पीयूष कुमार के नाक से अचानक ब्लीडिंग होने लगा,जिसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने बेंच पर लेटाया तब नाक से ब्लीडिंग बन्द हुआ। उसके बाद शिक्षकों ने बच्चें को ग्लूकोन डी व पानी पिलाया और अभिभावक को बुलाकर बच्चें को घर भेज कर धूप में बाहर नहीं निकलने को कहा। वहीं पहले दिन स्कूलों में छुट्टी के समय को लेकर भी उहापोह की स्तिथि बनी रही है।
बता दें कि अधिक गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।साथ ही बाहरी वातावरण का तापमान जब शरीर के तापमान से अधिक हो जाता है तो बच्चों में असर दिखने लगता है।





