प्रतिबंधित मांस काटने को लेकर दो समुदायों के बीच हुआ बवाल,जमकर हुई पत्थरबाजी





बंगाल के उप्रद्रवियो ने झारखंड के एक समुदाय के घरों में की तोडफोड़,पत्थर के साथ साथ चलाया देशी बम





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधाईपुर पंचायत के गोपीनाथपुर गांव में सोमवार को झारखंड और बंगाल के दो समुदाय के बीच बकरीद पर्व पर प्रतिबंधित मांस काटने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।विवाद कहासुनी से शुरु होते हुए मारपीट तक पहुंच गया।





प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीनाथपुर गांव के ठीक सामने बंगाल का गांव है।दोनो राज्य के बीच की सीमा एक नदी है।बकरीद पर्व को लेकर झारखंड गोपीनाथपुर गांव में एक समुदाय व्यक्ति के द्वारा प्रतिबंधित मांस काटा जा रहा था,जिसका गोपीनाथपुर के स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया।विरोध करने के बाद भी न मानने पर विवाद काफी गहरा गया और नौबत मारपीट तक आ गयी।यह सब घटना होते देख सामने बंगाल के विशेष समुदाय के ग्रामीणों ने गाली गलौज करते हुए झारखंड गोपीनाथपुर के ग्रामीणों के घरों पर ईट पत्थर चलाने लगे।कई घर की छत जो टाली के थे टूटफूट गए।बात यहां से आगे बढ़ते हुए बंगाल के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा झारखंड गांव के कुछ घरों के तरफ देशी बम भी फेंका।कुछ फूटे तो कुछ जिंदा बम को जमीन पर गिरा हुआ देखा गया।बंगाल के तरफ से उग्र असामाजिक तत्वों के द्वारा नदी पार कर गोपीनाथपुर गांव के ग्रामीण के कई घर तोड़फोड़ दिए।कई लोगों को मारापीटा,जिसमें झारखंड के कई लोग घायल हुए है।स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पथराव और बमबाजी की खबर मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा को दी गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार झा के द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को इस घटना से संबंधित सारी जानकारी दी गई,जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंचल अधिकारी भागीरथ महतो के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा,मुफस्सिल थाना प्रभारी,मालपहाड़ी थाना प्रभारी और सैकडों पुलिस बल के साथ गोपीनाथपुर गांव में मोर्चा संभाला।पुलिस बल को देखते ही बंगाल के असामाजिक तत्व भाग खड़े हुए।पुलिस के मोर्चा संभालते ही गोपीनाथपुर के ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी और पुलिस के सामने अपनी आपबीती बताते हुए रोने लगे।अंचल अधिकारी और पुलिस के द्वारा घायल व्यक्ति और जिनके घर तोड़े गए बारी-बारी से देखा गया। हालांकि पुलिस के आते ही मामला धीरे धीरे शांत होने लगा।सावधानी को लेकर पुलिस द्वारा गांव में कई जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी है ताकि इस तरह की घटना दुबारा न होने पाए।





अंचल अधिकारी ने बताया कि मामला अभी नियंत्रण में है, छिटपुट घटना हुई है,जिसको लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस द्वारा छानबीन भी जा रही है और जो जरूरी होगा पुलिस अपने तरफ से कानूनी कारवाई करेगी और दूसरी तरफ बंगाल पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में मोर्चा संभाला हुआ है।हालांकि दोनो तरफ स्थिति नियंत्रण में है। मामले की खबर के काफी देर बाद एसडीएम प्रवीण केरकेटा डीएसपी जितेंद्र कुमार ने गोपीनाथपुर का दौरा कर मुखिया से मिलकर वस्तु स्थिति को जाना और मामले को लेकर अंचल अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।