प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज के जोरी बाजार स्थित लिटिल फ्लॉवर अकैडमी में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लिटिल फ्लावर एकेडमी का 14 वें स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर पर 23 बच्चो का निःशुल्क नामांकन लिया गया।





स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक आदित्य गुप्ता ने कहा गरीब व असहाय लोगो के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ने के लिए हमारे संस्थान के द्वारा विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत बच्चों का निशुल्क नामांकन करा कर उन्हें शिक्षा ग्रहण करने का मौका दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत 25 मार्च तक निःशुल्क नामांकन लिए जाएंगे । साथ ही बीपीएल परिवार के बच्चो विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।





स्थापना दिवस के मौके पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें काफी संख्या में बच्चो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले माया गुप्ता एवं आकांक्षी गुप्ता को कबड्डी में श्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। आयुषी गुप्ता निडिल रेस में विजेता बनी। चेयर रेस में साक्षी आसमां अव्वल रही। शु रेस में अहम कुमार, अभिषेक कुमार और हार्दिक को पुरस्कृत किया गया।





इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक आदित्य गुप्ता, विद्यालय निरीक्षक संदीप अग्रवाल,उप प्राचार्य शंकर गुप्ता एवं दर्जनों शिक्षको के साथ अभिभावक सहित काफी संख्या में अतिथि शामिल हुए।