प्रतिनिधि,पतरातू। महिला सशक्तिकरण को लेकर ग्राम पंचायत सांकुल के पंचायत भवन में महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। जिसमें महिलाओं को बीमा योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुमन भारती और संचालन परमानंद राजीव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।





मौके पर डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर गौरव जायसवाल, एफ आई धीरज होरो, बीपीओ अभिषेक वर्मा द्वारा लोगों को प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं समूह में जुड़कर बैंक से लोन लेकर छोटे-छोटे कार्य करते हुए आत्मनिर्भर बन रही हैं,लेकिन लोन प्राप्त करने के पूर्व उपर्युक्त बीमा लेना ज़रूरी है। इसके अलावा प्रीमियम राशि, आयु सीमा ,बीमा अवधि ,जरूरी दस्तावेज, एवं दावा प्रकिया आदि की चर्चा की गई। वहीं राजदीप राम वाल्मीकि नगर सांकुल निवासी ने बताया कि मेरी पत्नी वीना देवी की नॉर्मल डेथ हो जाने पर उपर्युक्त बीमा योजना के तहत दो लाख राशि नॉमिनी को मिल चुका है।





बैठक में एम आई अमित कुमार, झारखंड ग्रामीण बैंक से अंशु कुमारी, बैंक सखी गायत्री कुमारी, आई पी आर पी लखी देवी, वीओए पिंकी देवी, ग्राम संगठन अध्यक्ष ममता देवी, सचिव रिंकी देवी-1, कोषाध्यक्ष रिंकी देवी-2, सरस्वती देवी, सोनी देवी, सारिका देवी, मनीषा कुमारी, आशा देवी, पूर्व वार्ड सदस्य देवंती देवी, आकाश कुमार रवि, राजदीप राम, रमेश राम, रेखा देवी और पूजा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।