प्रतिनिधि,चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में बढ़ती गर्मी और हीटवेव (लू) के वजह से होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए निरंतर धूप में कार्यरत पुलिस के जवानों,ट्रैफिक पुलिस,वाहन चालक,मजदूरों आदि को इलेक्ट्रोल और ओआरएस का पाउडर घोल आदि का निशुल्क वितरण प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह, पीएलवी और अन्य सदस्यों ने किया।





राजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक एवं आसपास के फुटपाथ पर ठेला आदि लगाकर दुकान चलाने वाले दुकानदारों, टोटो चालकों और पुलिस के जवानों को गर्मी से बचाव के टिप्स भी बताया गया।