प्रेस क्लब की हुई बैठक, लिए गए कई आवश्यक निर्णय
पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं: चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील कश्यप
पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में सोमवार को प्रेस क्लब चतरा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनिल कश्यप और संचालन उपाध्यक्ष अजित कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों के अलावा सदस्यों के साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकार भारी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक में सिमरिया के दैनिक अखबार के पत्रकार मोकिम अंसारी के उपर हुए जानलेवा हमलें की घोर निंदा की गयी।पत्रकार के ऊपर निजी विद्यालय संचालक द्वारा हमला किया गया,जिसमें अभी तक थाना प्रभारी सिमरिया द्वारा कोई कर्रवाई नहीं करना और पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर डीएसपी चतरा को सुचित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
शिक्षा विभाग के नियमों की अवहेलना कर अवैध रुप से संचालित विद्यालय पर कर्रवाई करने की मांग जिला शिक्षा अधिक्षक चतरा से की गई,जिसमें उक्त विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द कर्रवाई का अश्वासन दिया गया। इसके अलावा प्रेस क्लब सदस्यता से वंचित पत्रकारों को विधि सम्मत नियमानुसार प्रेस क्लब की सदस्यता दिलाने का निर्णय लिया गया। प्रेस क्लब में जमा सदस्यता शुल्क एवं कागजात समीक्षा समिति सदस्यों से लेने का निर्णय लिया गया,जिसमें सर्वसम्मति से वकालती नोटिश के माध्यम से समीक्षा समिति के सदस्यों से जबाब मांगने को लेकर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष बंटी कुमार को अधिकृत किया गया। साथ ही प्रेस क्लब सदस्यों की एक आम बैठक महिने के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस आम बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के पत्रकारों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। प्रेस क्लब सदस्य नविन पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत बैठक का समापन किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार शम्भू साहू,रविन्द्र बक्शी,मालिक बाबू, रणधीर सिंह,मुन्ना कुमार,हिमांशु सिंह,महेंद्र यादव,मोकिम अंसारी, शैलेश सिंह,कुलदीप दास, कुंदन पासवान कामेश्वर कुमार, बिरेंद्र कुमार, अजीज अंसारी, रिजवान अंसारी, साहबान अंसारी, दीपक कुमार मुन्ना कुमार, महेंद्र यादव अशोक कुमार के अलावा दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।





