प्रतिनिधि,पाकुड़।जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पाकुड़ सदर के फरसा पंचायत भवन में अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता शिविर आयोजित की गई। जहां मंच का संचालन इंडियन कम्युनिटी क्लब के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गण को पुष्प माला देकर स्वागत किया।





विश्व मानव अधिकार दिवस पर मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में 10दिसंबर को मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार दिवस का तात्पर्य है कि जन्म से मृत्यु तक कोई व्यक्ति चाहे महिला हो या पुरुष हो जीवन यापन के लिए बुनियादी सुविधा,शिक्षा हो या रोजगार का अधिकार,मूलभूत अधिकार रोटी कपड़ा और मकान, बेहतर जीवन यापन करने का अधिकार, काम करने का अधिकार, गरिमा का अधिकार समेत कई बुनियादी अधिकार से संबंधित जानकारी दी। संविधान 1950 में लागू हुआ, जिसमें उल्लेखित है देश कैसे चलेगा,जिसमें जाति ,धर्म,किसी भी तरह के भेदभाव कतई मना है समेत निः शुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी।





डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के संजीव कुमार मंडल ने मानव अधिकार समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा नि: शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने कानून में दिए गए मौलिक अधिकार पर बिंदु वार जिक्र करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी।





जेड एच विश्वास ने जागरुकता से संबंधित संबोधित करते हुए शिक्षा एवम सामाजिक जागरुकता के बारे में जोर देते हुए समाज के शिक्षित लोगों से अपील की है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में उनके अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाएं।





मौके पर डालसा के पीएलवी मोकमाउल शेख,नीरज कुमार राउत,पंचायत फरसा के मुखिया करजोबन बीबी,जानकीनगर यूथ क्लब के अध्यक्ष नसीरुद्दीन शेख,समाजिक कार्यकर्ता सायनारा खातून,हाफीजा खातून,रूप विश्वास,आबिदा खातून, सबेदा खातून,मो जियाउर रहमान,वाहिदा खातून,शहनाज खातून,नासिर शैख,जायेफा खातून,सबेरा खातून,करीमा खातून,आसेमा खातून,मसूमा खातून समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।