प्रतिनिधि,पाकुड़।पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ में जिले के सहायक समाहर्ता डॉक्टर के के कांवरिया ने बच्चे को पहली खुराक पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया।





अभियान में उपस्थित सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू टेकरीवाल ने बताया कि कल 189342 बच्चों को पोलियो का बूंद देकर इस अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए जिले में कुल 1104 बूथों का निर्माण किया गया है।जहां कुल 2266 कार्यकर्ता को अभियान में लगाया गया है। वहीं इस संबंध में WHO के डॉक्टर शिरीष ने बताया कि जन्म से लेकर 5 वर्षों तक पोलियो अभियान के तहत सभी बच्चों को पोलियो की खुराक लेना अति आवश्यक है। इन तीन दिनों के कार्यक्रम में हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे। सरकार के साथ-साथ हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम पोलियो की दवा अपने बच्चो को देकर पोलियो दिवस को सफल बनाएं और पोलियो मुक्त भारत निर्माण में हम सभी मिलकर सहयोग करें।





मौके पर डॉ एस के झा,डॉ गुफरान सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, नर्स एवं आमजन उपस्थित थे।