प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव अंचल एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी कर दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया गया है।





मामले को बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि अवैध बालू उत्खनन को रोकने हेतु छापामारी एवं जांच हेतु बड़कागांव अंचल एवं पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में अवैध बालू का खनन एवं परिवहन को लेकर जांच किया गया।जांच के क्रम में एक बिना नंबर के ब्लू रंग का ट्रैक्टर जिसका डाला पीले रंग एवं एक बिना नंबर का सिल्वर रंग का आईसर 380 ट्रैक्टर जिसका डाला ब्लू रंग पर अवैध बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को पकड़ा गया। दोनों ट्रैक्टर के ड्राइवर एवं मालिक द्वारा ट्रैक्टर पर लदे बालू से संबंधित कोई भी चालान प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात उक्त दोनों ट्रैक्टर को जप्त कर थाना परिसर में लाया गया है।अवैध रूप से बालू का उत्खनन एवं परिवहन करके झारखंड सरकार के राजस्व में भारी क्षति की जा रही है।मामले को लेकर बालू लदे दोनों ट्रैक्टर पर उचित कार्रवाई की बात कही गई है।