बड़कागांव आजसू पार्टी प्रखंड समिति की हुई बैठक





हेमंत सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रहा है : रोशन लाल चौधरी





प्रतिनिधि,बड़कागांव। आजसू पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता एवं प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस की संचालन में एक विशेष बैठक किया गया। बैठक में पार्टी के मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया,जिसमें मुख्य रूप से आगामी 10 अप्रैल को प्रखंड के सभी पंचायत प्रभारियों के साथ बैठक किया जायेगा,जिसके बाद 13 अप्रैल को सभी पंचायत से आजसू पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग में जाकर न्याय मार्च में शामिल होंगे।इसके साथ 14 अप्रैल को बड़कागांव पार्टी कार्यालय में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।





इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पंचायत में पंचायत प्रभारियों के द्वारा बैठक की जाएगी।साथ ही जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आजसू पार्टी के कार्यो और पार्टी का झारखंड वासियों के प्रति निष्ठा और कर्मठता को पहुंचाया जाएगा। वहीं मौके बैठक में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता के बिना पार्टी कुछ भी नहीं है। आजसू पार्टी हमेशा कार्यकर्ता को साथ लेकर चलता है।आगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय कमेटी के द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक स्वर में कहा कि आप सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में जनता के साथ जुड़ जाएं। उनकी समस्याओं को सुने और समाधान करने का कार्य करें। अब 2024 ज्यादा दूर नहीं है और इस बार पूरी मजबूती के साथ हम लोगों को चुनाव लड़ना है।आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी कहा कि वर्तमान सरकार के नाकामयाबी को, जुमलेबाजी को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें और ग्रामीणों को बताएं कि किस प्रकार से वर्तमान हेमंत सरकार जनहित के लिए कोई भी काम नहीं कर रहा है चाहे वह नियोजन नीति का मामला हो या फिर और 1932 का खतियान, या फिर सहिया और जल सहिया का मामला हो या फिर झारखंड के युवाओं को ठगने का मामला हो सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है और ठग रहा है। इसलिए आने वाला समय झारखंडी जनता इस निकम्मी सरकार को करारा जवाब देगी।





मौके पर मुख्य रूप से आज से पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, नागेश्वर तुरी, मोहम्मद आवेश ,फिरोज आलम ,दिनेश महतो, तुलेश्वर राम, संतोष कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार दांगी, ललन कुमार सिन्हा, रामजी महतो, जागेश्वर प्रजापति, सुरेश गिरी, सोहन कुमार,विशाल कुमार,रंजन कुमार,राजेश कुमार,तुलेश्वर महतो, उपेंद्र कुमार,भोला चौधरी,अमित प्रसाद,भुनेश्वर कुमार, अर्जुन महतो,पूजा देवी, निर्मल महतो, सचिन महतो,वीरेंद्र यादव, जागेश्वर कुमार, तुलेश्वर कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।