प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा गांव में ग्रामीणों द्वारा गांव के बाहर साइन बोर्ड लगाकर भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता कार्यकर्ता को प्रवेश करने का रोक लगाई गई है।





ज्ञात हो कि उक्त गांव में कोयला खनन कंपनी के विरुद्ध विगत 1 वर्ष से अधिक समय से आंदोलन जारी रखते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा इस क्षेत्र के लिए कोल कंपनियों का आवंटन की गई है। साथ ही साथ एक वर्ष के धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के दौरान कोई भी भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता द्वारा हम लोग के आंदोलन तथा धरना प्रदर्शन को समर्थन एवं गति देने का काम नहीं किया गया। साथ ही साथ ग्रामीणों ने भाजपा के विरुद्ध मतदान करने का निर्णय लेने की बात कही जा रही है।