प्रतिनिधि,बड़कागांव। होली व शब-ए-बारात त्यौहार को लेकर सुरक्षा को मद्देनजर देखते हुए शातिंपूर्ण तरीके से त्यौहार संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बड़कागांव पुलिस द्वारा पंकरी बरवाडीह रामजनकी मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग की गई। मुख्य रुप से डिक्की, हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग आदि की जांच की जा रही थी।मौके पर मुख्य रूप सें एएसआई संजय कुमार, हवलदार सरयू प्रसाद यादव,आरक्षी संतोष कुमार व अन्य पुलिस जवान शामिल थें।





