प्रतिनिधि,बड़कागांव। झारखंड कांग्रेस ने बड़कागांव प्रखंड के 6 वरिष्ठ कांग्रेसियों की संगठन से संबंधित बेहतर कार्यकलाप को देखते हुए जिला कांग्रेस में जगह दी गई है। जिला कांग्रेस पद विस्तार में रामसेवक सोनी एवं कजरू साव को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता , शेख अब्दुल्ला एवं कृष्णा सिंह को जिला कांग्रेस महासचिव वही राजेश गुप्ता को जिला कांग्रेस सचिव पद से मनोनीत किया गया है।





मनोनीत नए पदाधिकारियों ने कहा कि अपने कार्य का निर्वाह पार्टी संगठन को मजबूत करने में करूंगा, डोर टू डोर जाकर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। वहीं इन लोगों को जिला कांग्रेस में पद दिए जाने पर प्रखंड के कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर किया है एवं उन्हें बधाई दिया है।





बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ,20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, संजय कुमार, सुरेश महतो ,जमाल सगीर, सुरेश चौधरी, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, छोटे खान, दशरथ महतो, पदुम साव, मो. शमीम, श्याम भार्गव,अशोक सिंह, बसंत नारायण सिंह,आशीष चक्रवर्ती के अलावा कई कांग्रेसी शामिल हैं।